Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरों, दुकानों, फैक्टरियों में घुसा बुड्ढा दरिया का पानी; लोगों की पूरे जीवन की जमा पूंजी डूबी

September 2, 2025

घरों, दुकानों, फैक्टरियों में घुसा बुड्ढा दरिया का पानी; लोगों की पूरे जीवन की जमा पूंजी डूबी

लुधियाना Budha Dariya : सोमवार तड़के 5 बजे से हो रही मूसलाधार बरसात ने पूरे शहर का हुलिया बिगाड़कर रख दिया। बुड्ढा दरिया उफान पर आ गया। बुड्ढे दरिया के साथ लगते इलाकों में गंदा पानी सड़कों व घरों में आने के साथ साथ घरों की टूटियों में भी गंदा पानी आना शुरू हो गया है। दुकानों, फैक्टरियों के अंदर भी बुड्ढा दरिया व बरसात का पानी घुस गया। लोग इस आफत के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आए और अपने पूरे जीवन की जमापूंजि को बर्बाद होते देखते रहे। जनकपुरी, शिवपुरी, कुंदनपुरी, रानी झांसी रोड, चंदर नगर, समराला चौक, शिांगर सिनेमा, धर्मपुरा, रणजीत सिंह पार्क, कश्मीर नगर, नूरवाला रोड, सुंदर नगर, राहो रोड, बस्ती चौक, शिवाजी नगर, गउशाला रोड, चौड़ा बाजार, बाग वाली गली, गुड़ मंडी, रेलवे स्टेशन रोड, दमोरिया पुल,तालाब बाजार, रूपा मिस्त्री गली, लक्कड़ बाजार, शिवपुरी श्मशानघाट रोड, गिल रोड, शिमलापुरी, समराला चौक, हीरो बेकरी रोड व लोधी क्लब रोड पर बने अंडरपास पर जलभराव की स्थित बनी रही। शिंगार सिनेमा रोड स्थित जोन-बी ऑफिस व पार्किग में भी पानी भरा रहा।

बुड्ढा दरिया उफान पर होने से लोगों के घरों में पानी आ गया है। इससे न्यू दीप नगर, चांद सिनेमा रोड, हरगोबिंद नगर, शिवाजी नगर, शिमलापुरी व कुंदनपुरी के इलाका निवासी प्रभावित रहे। न्यू दीप नगर के इलाका निवासी प्रिंस ने बताया कि सड़कों व घरों में गंदा पानी घुस गया है, जिससे उनके घरों में रखा बैड, मशीन, सौफा आदि सामान खराब हो चुका है। न्यू दीप नगर के राजीव ने बताया कि सुबह जब उठकर देखा तो पानी घर में आना शुरू हो गया था। सामान को ठीक कर ऊंची जगह पर रखा गया ताकि नुक्सान से बचा जा सके। अगर इसी तरह से बरसात होती रही तो उनका सारा सामान खराब हो जाएगा।

चंद्र नगर के गुलशन ने बताया कि उनके घर के बाहर हर बार बरसात के दौरान पानी इकठ्ठा हो जाता है। इस बार पानी अंदर तक आ गया था। सुबह से भारी बरसात के दौरान 3-4 फुट पानी था। दोपहर बाद बारिश हल्की होने के बाद पानी कम हुआ। फिर भी कई इलाकों में पानी काफी देर तक जमा रहा और रास्ता बंद भी किया गया। चंद्र नगर की रश्मी ने बताया कि उनका घर नीचा बना हुआ है, इस कारण पानी अंदर घुस आया। अगर इसी तरह बरसात होती रही तो घर के अंदर 4 फुट से अधिक पानी जमा हो जाएगा और नुक्सान भी होगा।

डिस्पोजल हुई बंद: पार्षद अरुण शर्मा ने मौके पर निगम अधिकारियों को फोन कर सूचित किया कि श्मशानघाट के पास बनी डिस्पोजल की मोटरें बंद हो गई हैं, जिससे पानी का स्तर ओवरफ्लो होकर बाहर आ गया है। इलाका निवासियों के सहयोग से मिट्टी की बोरियों से बांध बनाया गया ताकि पानी को रोका जा सके।

पानी के कारण प्रभावित लोगों ने लिए पार्षद ने लगाया लंगर: पानी के कारण जो इलाके प्रभावित रहे हैं, उनके लिए वार्ड-82 के पार्षद अरुण कुमार ने लंगर की व्यवस्था भी की। क्योंकि जिन इलाकों में पानी भरा हुआ है वहां बिजली की सप्लाई को बंद किया गया है। ताकि कोई हादसा न हो सके। इसलिए घर घर जाकर उन्हें लंगर की सेवा दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें