Site icon Dainik Savera Times

हम किसानों को उनका हक दिलवाना जानते हैं, BJP की तरह धोखा देना नहीं: मंत्री कुलदीप धालीवाल

चंडीगढ़: पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा सरकार ने गन्ने का मूल्य 372 रु प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा, पहली बार हरियाणा पंजाब से पीछे इसलिए है क्योंकि अब यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है और हम किसानों को उनका हक दिलवाना जानते हैं, बीजेपी की तरह किसानों को धोखा देना नहीं। अरविंद केजरीवाल की प्रेरणा और धरतीपुत्र भगवंत मान की सरकार किसानों को उनका हक देगी।

Exit mobile version