Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Today: पंजाब में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

Punjab Weather IMD 15 august

Punjab Weather IMD 15 august

Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मोहाली और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में सुबह से ही बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान सामान्य से करीब 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्यभर में गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति 15 मई तक बनी रह सकती है।

हालांकि मौसम ठंडा हुआ है, लेकिन बठिंडा में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

कई जिलों में बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक असर पठानकोट जिले में देखने को मिला, जहां फंगोटा में 5 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मलिकपुर, रणजीत सागर डैम, माधोपुर और शाहपुर कंडी सहित कई क्षेत्रों में वर्षा हुई।

गुरदासपुर जिले के धारीवाल, तिब्बड़ी और शहर क्षेत्र में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं रूपनगर के नंगल और भाखड़ा डैम इलाके में 2-2 मिमी वर्षा हुई। होशियारपुर के सलारां क्षेत्र में भी बूंदाबांदी देखने को मिली।

40 डिग्री से नीचे रहा तापमान

राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। चंडीगढ़ में 36 डिग्री, लुधियाना में 36.6, पटियाला में 37.2 और फाजिल्का में 37.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जैसे जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहा, जिससे लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिली।

ये भी पढ़ें…

अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार पंजाब के कई इलाकों में तेज तूफानी हवाएं चलीं। अमृतसर में हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। ट्राइसिटी क्षेत्र में भी तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिला।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम अस्थिर बना रहेगा। कुछ स्थानों पर तेज बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

Exit mobile version