Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने ली करवट, अमृतसर में तड़के हुई बारिश; कई जिलों में बादल छाने के आसार

Punjab Weather Update 21 june

Punjab Weather Update 21 june

Punjab Weather Update: पंजाब में आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। अमृतसर में तड़के करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे शहर का मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बदलाव से राहत मिली है। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक महसूस की गई।

हालांकि प्रदेश के अन्य शहरों में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद तापमान सामान्य से करीब 5.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। भाखड़ा डैम क्षेत्र में सबसे अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

14 मार्च से मौसम में और बदलाव संभव

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 14 मार्च से 16 मार्च के बीच मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। 17 मार्च से मौसम के फिर से शुष्क होने की संभावना है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

14 मार्च को मुख्य रूप से पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
15 मार्च को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला और रूपनगर में बारिश होने के आसार हैं।

किसानों के लिए जरूरी सलाह

बढ़ते तापमान और सूखे मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं (दाना भरने की अवस्था), सरसों, गोभी सरसों और आलू की फसलों में जरूरत के अनुसार सिंचाई करें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे और फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें:

तापमान में आ सकती है गिरावट

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 14 से 16 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

Exit mobile version