Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, भाखड़ा में दरार आने से 100 एकड़ फसल हुई जलमग्न

June 25, 2024

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, भाखड़ा में दरार आने से 100 एकड़ फसल हुई जलमग्न

चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब में सोमवार को प्री-मानसून बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। आज यानी मंगलवार को हरियाणा के 8 और पंजाब के 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक और चरखी दादरी में हीटवेव को लेकर अलर्ट है। कल शाम गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत और पंचकूला में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

वहीं, पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, लुधियाना और संगरूर में हीटवेव का अलर्ट है। यह अलर्ट सिर्फ आज के लिए है।

सोमवार देर रात बठिंडा के तलवंडी साबो के नथेहा गांव में भाखड़ा में दरार आ गई। इससे किसानों की करीब 100 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसानों का आरोप है कि रिसाव के कारण दरार आई है।

दूसरी ओर, मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में हीटवेव अलर्ट जारी किया है। कुछ दिनों से शहर का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 28 जून को बारिश की संभावना है। उससे पहले गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

पंजाब-हरियाणा में सामान्य रहेगी बारिश

अगले एक-दो दिन में एमपी और यूपी के रास्ते हरियाणा में मानसून दस्तक देगा। इस बार भी दोनों तरफ से मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार हरियाणा में सामान्य बारिश होगी। वहीं, इस बार पंजाब में भी मानसून समय पर दस्तक देगा। हरियाणा पहुंचने के एक सप्ताह के अंदर ही पंजाब में मानसून पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार बारिश सामान्य रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें