पंजाब में आज सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यह बारिश कल तक जारी रहने की संभावना है जिसके बाद 1 मई से मौसम साफ हो जाएगा। पीएयू के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आईएमडी की ओर से आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और कल यानी 30 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश से पारा भी नीचे आया है। किसानों से गेहूं का विशेष ध्यान रखने को भी कहा है। इसके साथ ही कहा कि कल के बाद मौसम साफ हो जायेगा और गर्मी फिर शुरू हो जायेगी।
पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से रुक-रुक कर बारिश, आज ऑरेंज अलर्ट तो कल येलो अलर्ट

