Site icon Dainik Savera Times

Weather: सात जनवरी से मिलेगी पंजाबवासियों को घने कोहरे और शीतलहर से राहत

पंजाब में पिछले दो सप्ताह से घने कोहरे और शीतलहर इतनी बढ़ गई है कि लोग ठंड को सहन भी नहीं कर पा रहें हैं। इस बुधवार को शहरों में दिन का तापमान 10 से 11 डिग्री और रात का तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अधिकतर ठंड की वजह से लोग सड़क हादसों का भी शिकार हो रहें हैं। इसी बीच बात करें रूपनगर की तो बीते दिन का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है। लुधियाना, गुरदासपुर व पटियाला में अधिकतम तापमान 10.2 से 10.7 डिग्री के बीच रहा। मोगा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब में 11 डिग्री, अमृतसर में 13 डिग्री व बठिंडा, बरनाला, फिरोजपुर व मुक्तसर में 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वीरवार को भी यही स्थिति रहेगी।

जानकारी के मुताबिक छह जनवरी से जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे सात व आठ जनवरी को पंजाब में धुंध और शीतलहर में कमी आएगी।

 

Exit mobile version