Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मौसम : बारिश से गिरेगा रात व दिन का पारा

July 5, 2024

मौसम : बारिश से गिरेगा रात व दिन का पारा

चंडीगढ़: शहर में आने वाले दिनों में बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक 9 जुलाई तक बादलों की लुकाछिपी के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। धूप निकलने की स्थिति में उमस बढ़ जाती है। वहीं, इस दौरान दिन का तापमान 30 और रात का पारा 26 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए चंडीगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 6 जुलाई तक बारिश होगी और दिनभर बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया किया गया, जोकि सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 24 घंटों में शहर में 8.5 एमएम बारिश हो चुकी है। जिसके मुताबिक अब तक शहर में 100.4 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 44.8 फीसदी कम है। शहर में बीते 3 दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश की वजह से कई जगह पर जलभराव की समस्या भी आ रही है।

लेकिन मानसून की पहली बारिश होने के कारण लोग इस बार इसका मजा ले रहे हैं। ध्यान रहे कि मानसून के सीजन में सुखना लेख के जलस्तर को मॉनिटर करने के लिए 24 घंटे के लिए एक कंट्रोल रूम बना दिया है। आने वाले दिनों में बारिश से सूखना का जलस्तर बढ़ सकता है। सुखना लेक का जलस्तर बढ़ने पर यहां से चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला प्रशासन से संपर्क किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम सुखना के रेगुलेटरी एंड पर बनाया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से टीम भी तैनात कर दी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें