Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Today: पंजाब में आज बदलेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Today weather 1 Aug 2026

Today weather 1 Aug 2026

Punjab Weather Today: पंजाब में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को आज राहत मिल सकती है। पठानकोट में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में भी मौसम करवट ले सकता है और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

बारिश से तापमान में आई गिरावट

बारिश और बादल छाए रहने के कारण पंजाब के अधिकतम तापमान में करीब 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया है। बुधवार को बठिंडा में राज्य का सबसे अधिक तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने से दिन के तापमान में और गिरावट आने तथा लोगों को उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

चंडीगढ़ में भी बदलेगा मौसम

चंडीगढ़ में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

मानसून ट्रफ से सक्रिय हुआ मौसम

मौसम में यह बदलाव मानसून ट्रफ के कारण देखने को मिल रहा है। फिलहाल ट्रफ फिरोजपुर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के आसपास से गुजर रही है। इसके प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं।

कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज बारिश की स्थिति भी बन सकती है।

ये भी पढ़ें…

रोपड़ में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार 19 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच रोपड़ केवीके में सबसे ज्यादा 8.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसी अवधि में भाखड़ा डैम में 4.0 मिमी, लुधियाना में 3.4 मिमी और पठानकोट केवीके में 3.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। चंडीगढ़ में इस दौरान 0.5 मिमी बारिश हुई। वहीं, फिरोजपुर, अमृतसर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, लुधियाना एडब्ल्यूएस, मोहाली और संगरूर में इस अवधि के दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई।

Exit mobile version