Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: कल से फिर करवट लेगा मौसम, 19-20 को‘आंधी-गड़े-बारिश’ के आसार

February 17, 2024

Weather Update: कल से फिर करवट लेगा मौसम, 19-20 को‘आंधी-गड़े-बारिश’ के आसार

भारत मौसम विभाग के मुताबिक इन दो दिनों में सूबे में झोंकेदार तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा होने का अनुमान है। आंधी के साथ-साथ ओलावृष्टि और बारिश की संभावनाएं भी जताई गई हैं। ऐसा होने पर बीते कुछ दिनों से नीले आसमान में चमक रहे सूरज पर बादल छा जाएंगे।

ताप कम होने और तेज हवाओं के चलने से तापमान का पारा भी नीचे को खिसकेगा। फिलहाल दिन का तापमान सूबे में अधिकतम स्थानों पर 20 डिग्री सैल्सियस से पार पहुंच गया है। बीते दिनों में इसमें रोजाना वृद्धि दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार लुधियाना में दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया।

अमृतसर में पारा 22.2 डिग्री सै. रहा, जबकि पटियाला में तापमान 21.8 डिग्री सै. दर्ज किया गया। बीते तीन दिनों से शुष्क चल रहे मौसम के कारण तापमान का पारा बढ़ा है। सूबे में 23 डिग्री सैल्सियस के आसपास चल रहा तापमान सूबे में इन दिनों के सामान्य तापमान से 2-3 डिग्री सैल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान औसतन 6-8 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा। यह इन दिनों रहने वाले सामान्य तापमान के करीब है। मौसम में आगामी बदलाव के मद्देनजर तापमान के 2-3 डिग्री तक गिरावट की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम के बदलने के मद्देनजर मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि फसलों में पानी न लगाए और न ही किसी तरह की खाद अभी खेत में डालें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें