Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दी आंधी-तूफान और हल्की बारिश की चेतावनी

पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।