Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिले में गेहूं की खरीद का आंकड़ा एक लाख मीट्रिक टन के पार

April 23, 2025

जिले में गेहूं की खरीद का आंकड़ा एक लाख मीट्रिक टन के पार

नवांशहर: शहीद भगत सिंह नगर जिले की मंडियों में गेहूं की आवक जोरों पर है और गेहूं खरीद का आंकड़ा एक लाख मीट्रिक टन को पार कर गया है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार शाम तक जिले की अनाज मंडियों में 112839 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसकी पूरी खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि खरीदी गई फसलों के लिए किसानों को 250.49 करोड़ रुपए का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए दिशा-निदेशरें को लागू करते हुए गेहूं खरीद सीजन को सुचारू और निर्विघ्न पूरा करने को सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि पूरे गेहूं सीजन के दौरान अनाज मंडियों में अपनी उपज बेचने के लिए आने वाले किसानों को हर संभव सुविधा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्र में बारदाना उपलब्ध है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सुचारू व निर्बाध खरीद के लिए मंडियों में केवल सूखा गेहूं ही लेकर आएं। उन्होंने कहा कि खरीद अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, सफाई, बैठने की व्यवस्था, छाया, शौचालय व अन्य समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बयान से बढ़ा तनाव, इजराइल को ‘कैंसर’ कहने पर बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें