Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कौन है पंजाब का नन्हा वीर श्रवण कुमार, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में सेना की मदद, अब राष्ट्रपति से मिला बड़ा सम्मान

December 27, 2025

कौन है पंजाब का नन्हा वीर श्रवण कुमार, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में सेना की मदद, अब राष्ट्रपति से मिला बड़ा सम्मान

नेशनल डेस्कः ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म करने और पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमावर्ती गांवों की ओर भेजे जा रहे ड्रोन के झुंड को रोकने में लगी हुई थी। दूसरी पंजाब के फिरोजपुर जिले के तारा वाली गांव के 10 साल के श्रवण सिंह ने अपने गांव के पास तैनात सैनिकों की हर संभव मदद करके अदम्य साहस और दयालुता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय कर्तव्य निभाया।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके असाधारण साहस, करुणा और देशभक्ति के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार यानी 25 दिसंबर को श्रवण सिंह को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया। यह पुरस्कार, जो बच्चों के लिए देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, वीर बाल दिवस पर दिया गया।

श्रवण कुमार को अपने गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सैनिकों को पानी, लस्सी (छाछ) और चाय पिलाने के लिए सम्मानित किया गया। तनाव के माहौल में भी सैनिकों के लिए रोजमर्रा की जरूरी चीजें लाने के लिए कई बार बाहर निकलने के लिए सेना और स्थानीय समुदाय ने उनकी खूब सराहना की।

पुरस्कार मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए श्रवण ने कहा कि जब पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, तो सैनिक हमारे गांव आए। मैंने सोचा कि मुझे उनकी सेवा करनी चाहिए। मैं रोज उनके लिए दूध, चाय, छाछ और बर्फ ले जाता था। मुझे पुरस्कार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कभी इसका सपना भी नहीं देखा था।

इससे पहले, भारतीय सेना ने घोषणा की थी कि वह इस साहसी बच्चे के सपनों को पूरा करने के लिए श्रवण की शिक्षा का खर्च उठाएगी। सेना की गोल्डन एरो डिवीजन ने उन्हें “सबसे कम उम्र का नागरिक योद्धा” की उपाधि से सम्मानित किया और उनकी शिक्षा में सहायता करने का फैसला किया।

पश्चिमी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने पहले श्रवण को सम्मानित किया था, जो लोगों के साथ सेना के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

2 मई को हुआ था ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकवादी हमले के जवाब में शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इस ऑपरेशन के तहत, भारतीय सेना ने पूरे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर समन्वित हमले किए, जिससे पड़ोसी देश के साथ चार दिनों तक तनाव बना रहा और आखिरकार 10 मई को संघर्ष विराम के साथ यह समाप्त हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें