Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलगाम नरसंहार के विरोध में बंद रहे थोक बाजार, व्यापारिक संगठनों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

April 27, 2025

पहलगाम नरसंहार के विरोध में बंद रहे थोक बाजार, व्यापारिक संगठनों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

Wholesale markets : पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निदरेष हिंदू पर्यटकों की की गई नृशंस हत्या के विरोध में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर अमृतसर के थोक बाजार बंद रहे। इस दौरान पाक व आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला भी फूंका गया। हालांकि कुछ अंदरुनी बाजार आंशिक तौर पर बंद रहे, जबकि शहर के बाहरी हिस्से में अधिकतर बाजार खुले रहे।

अमृतसर पीस गुड्स एसोसिएशन, सर्राफा एसो., स्वर्णकार संघ, भारतीय व्यापार मंडल, फेडरेशन आफ मजीठ मंडी किराना एंड ड्राईफ्रूट्स कमर्शियल एसोसिएशंस, शास्त्री मार्केट एसो., बाजार टाहली साहिब एसो. सहित कई व्यापारिक संगठनों ने शनिवार को अमृतसर बंद का ऐलान किया था।

शनिवार सुबह से पुरानी मार्किट एसोसिएशन, गोईंका मार्केट, गोकुल मार्केट, कैशधारा बाजार, प्रताप बाजार, गुरु बाजार, शास्त्नी मार्केट, मजीठ मंडी, दाल मंडी, कनक मंडी, ढाब बस्ती राम, टाहली साहिब बाजार, न्यू क्लाथ मार्केट, सर्राफा बाजार, प्रॉप्र्टी डीलर एसोसिएशन, रिटेल शापकीपर एसोसिएशन, मदन मोहन मालवीय रोड, सीटी सैंटर मार्केट आई. डी. एच. मार्कीट, गुरु नानक मार्कीट आदि बाजार बंद रहे।

इस दौरान जिला व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजीव दुगल की अध्यक्षता में टाउन हॉल से रोष मार्च निकाला गया। इस मौके पर भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव अनेजा ने मारे गए निदरेष हिंदू पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करके आतंकवाद एवं पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव अनेजा ने शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आतंकियों द्धारा धर्म के नाम पर निदरेष हिंदू पर्यटकों पर क़ातिलाना हमला किया वह बखशने योग्य नहीं है।

आतंकियों में इतना साहस नहीं है कि वो हमारे देश के जांबाज जवानो के सामने आ कर उनसे लड़ सके, इसलिए उन्होनें अपनी कायरता के बल पर आम हिन्दुस्तानी नागरिकों खासकर वादी में घुमने गए निदरेष पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। अनेजा ने प्रधानमंत्नी नरेन्द्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि आतंकवादियों और उनके पीछे बैठे पाकिस्तान को करारा जवाब मिलें। इस मौके पर विजय सेठ, पवन शर्मा, पं जतिंद्र स्वामी ,सुनील नैयर, अमित सेठ, राजेंद्र अरोड़ा, ओ.पी. बुलानी,राजेंद्र सिंह मरवाहा, संदीप पोपली, भरत पोपली, राजेश गांधी, राजू नांरग, रूपेश गोईंका, रिषी पौद्दार, हरप्रीत भाटिया, अमित गोईंका, अमन भनोट, विजय सिंघानिया, सागर सेठ, दीपक शर्मा, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें