सदर थाना पुलिस ने 27 जुलाई को दर्ज मामले में पति को खुदकुशी के लिए मजबूर करने की आरोपित पत्नी गुरप्रीत कौर निवासी नसराली को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले इस केस में गुरप्रीत कौर की मौसी रंजीत कौर निवासी नौलड़ी कलां को गिरफ्तार किया गया था।
नकदी और गहने ले गई गुरप्रीत कौर
गुरप्रीत कौर करीब 10 दिनों से अपने मायके घर नौलड़ी कलां गई थी। गुरप्रीत कौर जाते अपने साथ 87 हजार रुपये की नकदी तथा गहने ले गई थी। 26 जुलाई को वह, उसका मामा भगवंत सिंह तथा अन्य रिश्तेदार गुरप्रीत कौर को लेने के लिए नौलड़ी कलां गए थे।
तंग आकर युवक ने की खुदकुशी
समझाने के बावजूद गुरप्रीत कौर ने आने से इंकार कर दिया। उसी दिन रात को हरमनजीत सिंह ने जहर निगल लिया था। जहर खाने से पहले हरमनजीत ने अपने रिश्तेदार मनदीप सिंह को फोन कर कहा था कि उसकी सास रंजीत कौर, पत्नी गुरप्रीत कौर, पत्नी की मौसी किरणजीत कौर और बेबी से तंग होकर वह खुदकुशी कर रहा है।

