Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में आज कई इलाकों में लगेगा लंबा Power Cut, जानें कहां-कहां रहेगी बिजली बंद

Power Cut in Jalandhar : जालंधर शहर में रविवार को बिजली की सप्लाई कई घंटों तक बाधित रहेगी। पावरकॉम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बीते दिन आए तेज आंधी-तूफान के कारण कई इलाकों में बिजली फॉल्ट हो गए हैं। इन फॉल्ट्स की मरम्मत के लिए रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इन इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कट

66 के.वी. फोकल पॉइंट ग्रिड से जुड़े 11 केवी फीडरों के अंतर्गत आने वाले पंजाबी बाग, उद्योग नगर, रंधावा मसंदा, शंकर और गुरुद्वारा शिव नगर जैसे क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। पावरकॉम अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते यह कटौती जरूरी है ताकि भविष्य में सप्लाई व्यवस्थित रखी जा सके।

यहां दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रहेगा बिजली कट

इसी तरह, 66 केवी लेदर कॉम्प्लेक्स से संचालित होने वाले वरियाणा-1, गुप्ता, करतार वॉल्व, हिलरां और जुनेजा फोर्जिंग फीडरों की सप्लाई दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस कटौती से कपूरथला रोड, वरियाणा और इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स सहित आस-पास के इलाके प्रभावित होंगे। पावरकॉम ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कटौती मरम्मत कार्यों के लिए जरूरी है ताकि बिजली आपूर्ति को स्थिर और सुरक्षित बनाया जा सके।

Exit mobile version