Site icon Dainik Savera Times

Pathankot को विशेष औद्योगिक और व्यापारिक पैकेज देने की संभावना तलाशेंगे: CM Mann

पठानकोट/जालंधर: पठानकोट के विकास को बढ़ावा देने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार सरहदी कस्बे को विशेष औद्योगिक और व्यापारिक पैकेज देने की संभावना तलाशेगी। मुख्यमंत्री ने दूसरी सरकार-व्यापार मिलनी के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह पठानकोट हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू करने का मुद्दा निजी तौर पर भारत सरकार के समक्ष उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पहले ही बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यह उद्योग को बढ़ावा दे सकता है। भाजपा नेता और स्थानीय संसद मैंबर सनी देओल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से चुने जाने के बावजूद वह पठानकोट की भौगोलिकता से अंजान है और वह शर्त लगा सकते है कि सनी देओल को यह पता नहीं होगा कि पठानकोट जिले में धारकलां या चमरौड़ कहां है।

उन्होंने कहा कि पठानकोट के लोगों ने इस बॉलीवुड स्टार को चुनकर गलती की है। जिसका, लोगों और इलाके से कोई संबंध नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार-व्यापार मिलनी का उद्देश्य राज्य में व्यापारी भाईचारे को दरपेश सभी मुद्दों को हल करना है। उन्होंने कहा कि व्यापारी राज्य की तरक्की में अहम भूमिका निभाते हैं। जिस, कारण राज्य सरकार ने व्यापारियों को दरपेश समस्याओं के समाधान के लिए यह ऐतिहासिक पहल की है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य का मंतव्य व्यापारियों को बराबर का हिस्सेदार बनाकर क्षेत्र में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक और ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य सरकार को लोगों के दरवाजे पर पहुंचाना है।

राजनीति 9 से 5 बजे का काम नही
मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर से लोकसभा मैंबर सनी देओल को याद करवाया कि राजनीति कोई सुबह 9 से शाम 5 बजे का काम नहीं है बल्कि राजनीतिज्ञ को हमेशा लोगों के लिए उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने अफसोस जताया कि लोगों का चुना प्रतिनिधि सनी देओल न तो संसद में गया और न ही कभी अपने हलके का दौरा किया।

Exit mobile version