Site icon Dainik Savera Times

‘किस मुंह से पंजाबियों का सामना करोगे’… CM Mann ने सुनील जाखड़ पर कसा तंज

चंडीगढ़ : रक्षा मंत्रालय की ओर से झांकी के डिजाइन सार्वजनिक किए जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पर तंज कसा है। सीएम मान ने कहा कि, रक्षा मंत्रालय की ओर से सार्वजनिक किए झांकी के डिजाइन में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की कोई तस्वीर नहीं है।

उन्होंने एक्स पर एक खबर पोस्ट करते हुए कहा, अब किस मुंह से सुनील जाखड़ पंजाबियों का सामना करेंगे?? 26 जनवरी झांकी मामले में आपने बीजेपी के कहने पर पंजाब के पक्ष में खड़े होने की बजाय अरविंद केजरीवाल और मुझ पर झूठे और बेतुके आरोप लगाए। अब तो रक्षा मंत्रालय ने भी साफ कर दिया है। पंजाबी आपको कभी माफ नहीं करेंगे।

Exit mobile version