Site icon Dainik Savera Times

लूटपाट से परेशान लोगों ने की हद पार, चोर को पकड़ बिना पुलिस को सौंपे मारपीट व नंगा कर भगाया

लुधियाना: पंजाब में लूटपाट की वारदात बहुत बढ़ गई है। वहीं इससे परेशान लोगों ने अब साड़ी हदें पार कर दी है। लोगों ने लुधियाना की शेरपुर आर्मी कॉलोनी में लूटपाट के आरोप लगा युवकों को बुरी तरह पीटा और इतना ही नहीं भीड़ ने युवकों को पुलिस के हवाले भी नहीं किया और खुद ही सजा देते हुए उन्हें नंगा करके भगा दिया। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना के बाद अब यह भी सवाल उठता है कि क्या पुलिस से लोगों का भरोसा उठ गया है या लोगों का कानून हाथ में लेना कहां तक ​​जायज है।

Exit mobile version