Site icon Dainik Savera Times

पति को भाभी के साथ पकड़ा, पत्नी ने चप्पलों से पीटा

Wife Catches Husband With Sister-in-Law : लुधियाना। शहीद भगत सिंह नगर में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि पति के पिछले पांच साल से उसकी सगी भाभी के साथ प्रेम संबंध हैं। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस चौकी और पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि मेडिकल करवाने के दौरान भी पति ने अस्पताल पहुंचकर उसे धमकाया।

इसके बाद पत्नी पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची। पुलिस ने उसे अस्पताल में मेडिकल कराने भेज दिया। जब पत्नी वहां पहुंची तो आरोपी पति भी अपनी प्रेमिका भाभी के साथ अस्पताल आ गया और उसे धमकाने लगा। पत्नी ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पत्नी का आरोप है कि पति की गर्लफ्रेंड उसकी सगी भाभी है, जो समझौता करवाकर आरोपी पति के भाई को छोड़ चुकी है।

लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर की रहने वाली सिमरन ने बताया कि उसकी शादी को 16 साल हो चुके हैं। उसकी 8 और 5 साल की दो बेटियां हैं। सिमरन मूल रूप से यूपी की रहने वाली है और पिछले 30-35 साल से लुधियाना में रह रही है। पति पर भाभी से 5 साल से अफेयर का आरोप: सिमरन का आरोप है कि बिजली का काम करने वाले उसके पति का पिछले 5 साल से उसकी सगी भाभी के साथ प्रेम संबंध है। भाभी बुटीक का काम करती है और वह उसके भाई को छोड़ चुकी है। इस मामले में थाने में समझौता भी हो चुका है।

पति ने घर का खर्च देना बंद किया: सिमरन के मुताबिक, पति ने घर का खर्च देना बंद कर दिया है। उसका आरोप है कि भाभी के उकसाने पर पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। पिछले 5 साल से वह उसके साथ ऐसा कर रहा है। भाभी के कहने पर पीटने का आरोप: सिमरन ने बताया कि पहले भी पति की मारपीट से उसकी आंख की हड्डी टूट चुकी है। बीच-बचाव करने आई उसकी छोटी बेटी के दांत भी टूट गए थे। कई बार पड़ोसियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। दो दिन से भाभी के मायके में रह रहा था पति सिमरन ने बताया कि उसका पति पिछले दो दिन से शहीद भगत सिंह नगर में अपनी भाभी के मायके में रह रहा था।

शाम करीब 6 बजे वह वहां पहुंची तो दोनों को एक साथ देख लिया। सिमरन के मुताबिक, विरोध करने पर पति ने आपा खो दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद वह घायल अवस्था में शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने मेडिकल करवाने को कहा, अस्पताल में पति भी पहुंचा मारपीट के बाद सिमरन शिकायत लेकर दुगरी इलाके की पुलिस चौकी पहुंची। वहां पुलिस ने कार्रवाई से पहले उसे सिविल अस्पताल जाकर मेडिकल करवाने के लिए कहा। सिमरन के मुताबिक, जब वह मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंची तो उसका पति भी अपनी कथित प्रेमिका का मेडिकल करवाने वहां आ गया। अस्पताल में दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ।

महिला का आरोप है कि पति अपनी भाभी के साथ बेखौफ होकर अस्पताल में घूम रहा था। CP दफ्तर में भी दी शिकायत सिमरन ने पुलिस के आला अधिकारियों यानी CP दफ्तर में भी शिकायत दी है। उसने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे दूसरी महिला से दूर करने की मांग की है।

Exit mobile version