Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा: महिला और दो बच्चे घर में मृत मिले, पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

December 8, 2023

हरियाणा: महिला और दो बच्चे घर में मृत मिले, पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

कुरुक्षेत्र : पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एक महिला और उसके दो बच्चे यहां अपने घर में मृत पाए गए और इसे लेकर महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार को हुई और आरोपी व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उसे बचाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया के मुताबिक, मृतकों की पहचान रीना, उसकी बेटी गुरसिफत उर्फ जिया (4) और डेढ़ साल के बेटे क्रियांश के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि रीना के भाई की शिकायत पर रीना के पति राकेश, ससुर, सास और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि राकेश को उसके परिवार ने बृहस्पतिवार सुबह फंदे से लटका हुआ पाया और उसे यहां एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे करनाल के कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रीना और दोनों बच्चों की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कुमार ने शिकायत में कहा, जब हम उनके घर पहुंचे, तो उन्हें मृत पाया। हमें यह भी पता चला कि राकेश ने आत्महत्या का प्रयास किया था। झांसा थााने के प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि शव परिवार को सौंप दिए गए हैं और रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा, राकेश के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7:15 बजे जब उन्होंने खिड़की से देखा, तो उन्हें राकेश फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया, जबकि रीना और बच्चे बेहोश पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला और बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें