Site icon Dainik Savera Times

105 नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार, 6 हुड़दंग करने वाले मोटरसाइकिल भी जब्त

घग्गा : थाना घग्गा पुलिस ने एक महिला को 105 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही क्षेत्र में हुड़दंग मचाने वाले युवकों के 6 मोटरसाइकिल भी जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार थाना घग्गा के प्रभारी सब-इंस्पैक्टर जयदीप शर्मा के नेतृत्व में सब-इंस्पैक्टर निशान सिंह तथा महिला पुलिस कर्मचारियों की टीम गांव धूडि़यां में गश्त और समाज विरोधी तत्वों की तलाश के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 105 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

गिरफ्तार महिला की पहचान परमजीत कौर उर्फ पम्मी, निवासी गांव देधना, थाना घग्गा के रूप में हुई है। महिला के खिलाफ नशा तस्करी से संबंधित पहले भी 7 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा थाना घग्गा क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी के दौरान हुड़दंग करने वाले युवकों के 6 मोटरसाइकिल भी जब्त किए गए। सब-इंस्पैक्टर जयदीप शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करता दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत थाना घग्गा को दें।

Exit mobile version