Site icon Dainik Savera Times

मीटर काटने गए बिजली कर्मचारियों के साथ महिला का हुआ विवाद, वीडियो वायरल

कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला प्रेमपुरा की वीडियो एक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक महिला कर्मचारियों के साथ बहसबाजी करती हुई नजर आ रहे है और वीडियो में काफी भद्दी शब्दावली का प्रयोग भी हो रहा है।

इस मामले में बहसबाजी करती महिला का बयान सामने आया है, उसका आरोप है कि बिजली कर्मचारियों ने उसको धक्के मारे गए हैं और उसके साथ बदतमीजी की गई है। महिला का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उसकी गलत वीडियो बनाकर वायरल करके उस को बदनाम किया है।

उधर दूसरी ओर बिजली कर्मचारियों ने कहा कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि उक्त महिला बिजली विभाग के कर्मचारियों को कह रही है कि में आपके थप्पड़ मारूंगी। जिसके बाद उक्त महिला बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी करती है। हमारे एक कर्मचारी को चोट भी लगी है। उन्होंने बताया कि हमारी ओर से थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जिन व्यक्तियों ने हमारे कर्मचारियों पर हमला किया है। उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

Exit mobile version