Site icon Dainik Savera Times

मोगा में दिनदहाड़े महिला से लूट,नोटो से भरा बैग छीन कर आरोपी फरार, CCTV में कैद हुई घटना

मोगा: जिले के कस्बा बाघापुराना में महिला से लूट का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि, दिन के उजाले में लुटेरे महिला से नोटो से भरा बैग छीन कर कार में बैठ कर हुए फरार हो गए। इस मामले में महिला ने मीडिया के सामने कहा की वह डेढ़ लाख रुपए एक्सिक्स बैंक में जमा करवा कर बाहर निकली और उसके बेग में करीब पांच लाख रूपए मेरे बैग में थे।

जो की मैं मोगा रोड पर किसी जियुलर को देने के लिए आ रही थी। तभी बैंक के बाहर ही कुछ लुटेरे उसके पीछे लग गए और उसके हाथ से रुपिया का भरा बैग छीन कर कार से भागने लगे तो में कार के दूसरे दरवाजे के अंदर घुसने की कोशिश की। तो मुझे धक्का मार कर कार लेकर फरार हो गए। वही, लूट की यह सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

Exit mobile version