Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगरेप के बाद महिला की गला दबाकर की हत्या, शव पेटी में छिपाया

April 8, 2023

गैंगरेप के बाद महिला की गला दबाकर की हत्या, शव पेटी में छिपाया

टांडा उड़मुड़ : कोटली (बोदल) में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या करने वालों में उसके रिश्ते में लगता भाई और उसका साथी शामिल है। हत्यारों ने हत्या के बाद महिला के शव को पेटी में कपड़ों के नीचे दबा दिया था। मृतका के पिता किशन ने बताया कि उसकी बेटी के साथ बलात्कार के बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से उसे पेटी में कपड़ों के नीचे छुपा दिया था। आरोपियों की पहचान राजिंदर कुमार बंटू व कर्ण कुमार (दोनों भाई) व उनके साथी संदीप के रूप में हुई है। डीएसपी कुलवंत सिंह व थानाध्यक्ष मलकीयत सिंह ने बताया कि बंटू और कर्ण को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें