Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

फगवाड़ा बस स्टैंड पर महिला से पर्स झपटा

September 5, 2026

फगवाड़ा बस स्टैंड पर महिला से पर्स झपटा

Woman’s purse snatched at Phagwara bus stand : लुधियाना। फगवाड़ा बस स्टैंड के सामने झपटमारी की वारदात से हड़कंप मच गया। सफेद एक्टिवा पर सवार युवक एक महिला का पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में पोते की जरूरी दवाएं, मोबाइल और हजारों रुपये की नकदी थी। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला मनजीत कौर ने बताया कि वह अपने पोते की दवाई लेने के लिए फगवाड़ा आई थी। दवाई लेने के बाद जब वह वापस बस स्टैंड पहुंची तो इसी दौरान सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार एक युवक आया और कुछ ही सेकंड में उसका पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में उसके पोते की जरूरी दवाइयों के अलावा मोबाइल और हजारों रुपये की नकदी थी। वारदात के बाद महिला ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है।


बस स्टैंड के सामने हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने तथा झपटमारी की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें