चंडीगढ़ : योग दिवस की पूर्व संध्या पर चंडीगढ़ में आज एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ। सैक्टर 16 स्थित अंडरपास के पास वाले पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक भारतीय साड़ी पहनकर सामूहिक योग किया। यह पहली बार था जब शहर में सार्वजनिक स्तर पर ऐसा आयोजन हुआ। इस विशेष कार्यRम का आयोजन कर्तव्यनिष्ठ संस्था द्वारा राज्य एनएसएस सेल, चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से किया गया। कार्यRम को रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती की स्मृति को समर्पित किया गया। लगभग 300 महिलाओं और युवाओं ने इसमें भाग लिया। योग सत्र का नेतृत्व सीमा द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन सिखाए। साथ ही स्वयं अकादमी की ओर से रंजना और पिंकी द्वारा महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यRम के दौरान अहिल्याबाई की जय और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से भर गया। पारंपरिक धुन ‘दीस्का’ के साथ साड़ी में योग करते हुए महिलाओं ने भारतीय नारीशक्ति की प्रतीकात्मक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेन्द्रपाल मल्होत्र ने बच्चों के योग प्रदर्शन को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। राज्य संपर्क अधिकारी नेमी चंद ने प्रेरणादायक भाषण देकर उपस्थितजनों को भारतीय संस्कृति, अनुशासन और सेवा के महत्व से अवगत कराया तथा प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित भी किया। इस आयोजन में संजीव राणा, रीतिका वर्मा, प्रिया ठाकुर और दिवांशी का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने आयोजन की रूपरेखा से लेकर उसकी सफल त्रियान्विति तक अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योगाभ्यास नहीं, बल्कि भारतीय परिधान, परंपरा और नारी गरिमा को एक मंच पर प्रस्तुत करना रहा। आयोजकों ने बताया कि साड़ी केवल सांस्कृतिक पहचान नहीं, बल्कि व्यावहारिक परिधान भी है — जिसमें योग जैसी शारीरिक गतिविधियाँ पूरी सहजता से की जा सकती हैं। साड़ी में योग की यह पहल नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक बनकर सामने आई, जिसने चंडीगढ़वासियों को भारत की गौरवशाली विरासत से भावनात्मक रूप से जोड़ा।
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी का जलवा कायम, ट्रंप को पीछे छोड़ फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

