Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में महिलाओं को अब इस दिन से मिलेंगे ₹1000, बदल गई तारीख; इन ज़िलों से होगी शुरुआत

Punjab Government Scheme

Punjab Government Scheme

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मावा-धीयां सत्कार योजना’ को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। अब इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। पहले इसकी शुरुआत 13 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन विधानसभा के विशेष सत्र के कारण तारीख में बदलाव किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 अप्रैल को आदमपुर रैली में इस योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके बाद चयनित जिलों में योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

इन जिलों में पहले चरण में शुरू होगी योजना

पहले चरण में यह योजना सात जिलों मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट में लागू की जाएगी। इसके तहत नौ विधानसभा क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जिनमें मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, सुनाम, बटाला, मोगा, पटियाला ग्रामीण, आदमपुर, दिड़बा और कोटकपूरा शामिल हैं।

महिलाओं को मिलेगा ₹1000 तक मासिक लाभ

इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त

सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आंगनवाड़ी केंद्रों और सेवा केंद्रों पर किया जाएगा और यह पूरी तरह निःशुल्क होगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड और वोटर आईडी अनिवार्य दस्तावेज होंगे।

ये भी पढ़ें…

योजना की निगरानी के लिए उच्च स्तरीय समिति

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। इसके अलावा जागरूकता फैलाने और लाभार्थियों की मदद के लिए फील्ड स्तर पर मोबिलाइज़र और फसिलिटेटर भी तैनात किए जा सकते हैं।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो अगली किस्त जारी नहीं की जाएगी, हालांकि पहले प्राप्त राशि वापस नहीं ली जाएगी। इस योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे राज्य की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version