Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीज मेले में विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने महिलाओं संग डाला गिद्धा

August 18, 2026

तीज मेले में विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने महिलाओं संग डाला गिद्धा Women performed Giddha at the Teej fair : मोगा। आयोजित तीज मेले में पंजाबी संस्कृति और पुराने विरसे की खूबसूरत झलक देखने को मिली। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने महिलाओं के साथ गिद्धा डालकर पंजाबी बोलियां डालीं और तीज की खुशियां मनाईं। विधायक के गिद्धे में शामिल होने का दृश्य मेले का खास आकर्षण बना रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को पंजाबी संस्कृति और विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। विधायक की ओर से महिलाओं के साथ मिलकर गिद्धा डालने और बोलियां डालने का दृश्य मेले में आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने तीज मेले में शामिल सभी महिलाओं, बच्चों और आयोजकों को तीज पर्व की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीज पंजाबी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे मेले हमारी नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की धरती की संस्कृति, लोकगीत, बोलियां, गिद्धा और पारंपरिक त्योहार हमारी पहचान हैं। इन्हें संभालना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब युवा पीढ़ी आधुनिकता की ओर बढ़ रही है, ऐसे सांस्कृतिक आयोजन युवाओं और बच्चों को पंजाबी विरासत से जोड़ने के लिए बेहद जरूरी हैं। विधायक ने महिलाओं के साथ गिद्धा डालते हुए पंजाबी बोलियों का भी खूब आनंद लिया। इस दौरान मेले में मौजूद महिलाओं ने भी विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के साथ मिलकर गिद्धा डाला और तीज की खुशियां मनाईं। मेले का माहौल पूरी तरह पंजाबी रंग में रंगा नजर आया। तीज मेले में पंजाबी परिधानों में सजी महिलाओं, बच्चों की चहल-पहल, गिद्धे की धुनों और पंजाबी बोलियों ने आयोजन की रौनक को और बढ़ा दिया। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा की मौजूदगी और महिलाओं के साथ गिद्धे में शामिल होने से मेले का उत्साह और भी बढ़ गया। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि पंजाब की बेटियों-बहनों की खुशियों, आपसी भाईचारे और पुरानी परंपराओं से जुड़ा सांस्कृतिक त्योहार है। उन्होंने तीज मेले को सफल बनाने वाले आयोजकों तथा बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं और बच्चों का धन्यवाद करते हुए सभी को तीज पर्व की दिल से शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें