लुधियाना से फिरोजपुर छावनी तक महिला रेल कर्मियों ने चलाई ट्रेन

महिला दिवस मनाने का मकसद सम्पूर्ण विश्व की महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक तौर सशक्त करना: डी.आर.एम. संजय साहू

लुधियाना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लुधियाना से फिरोजपुर के बीच चलने वाली लुधियाना फिरोजपुर छावनी स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन का संचालन महिला कर्मियों ने किया। ट्रेन में लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टिकट चैकिंग स्टाफ और पुलिस सुरक्षा भी महिलाओं के हाथ में रही, जबकि फिरोजपुर मंडल के फिरोजशाह स्टेशन पर शुक्र वार को महिला कर्मियों ने ही सारी जिम्मेदारी निभाई। फिरोजपुर रेल मंडल के मैनेजर संजय साहू ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्र वार को लुधियाना से फिरोजपुर के बीच चलने वाली लुधियाना फिरोजपुर छावनी स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन को ट्रेन मैनेजर योगेंद्रा शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हरी झंडी दिखाते ही लोकोपायलट भूपिंदर कौर और सहायक लोकोपायलट अंजलि कश्यप लुधियाना स्टेशन से स्पैशल रेलगाड़ी लेकर फिरोजपुर कैंट के लिए रवाना हुई। रेलगाड़ी में यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल की महिला जवान अन्नू एवं सीमा द्वारा निभाई गई, जबकि टिकट चैकिंग की जिम्मेदारी सी.आई.टी. पूनम, टी.टी.आई. रानी और परमजीत कौर ने निभाई। महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डी.आर.एम. संजय साहू ने कहा कि महिला दिवस मनाने का मकसद सम्पूर्ण विश्व की महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक तौर सशक्त करना है।

उन्होंने कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और सभी क्षेत्रों में पुरु षों से कंधा से कंधा मिला कर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल में अब महिलाओं की भागीदारी निरन्तर बढ़ रही है। उन्होंने सभी महिला रेलकर्मियों से अपील किया कि वे अपना कार्य निष्ठा-पूर्वक करें तथा देश की तरक्की में सहयोग करें।

- विज्ञापन -

Latest News