Site icon Dainik Savera Times

पातड़ां में सोने की चेन लूटने वाली महिलाएं गिरफ्तार

पातड़ां: डीएसपी पातड़ां दलजीत सिंह विर्क की देखरेख में इन्स्पैक्टर पातड़ां जसप्रीत सिंह और एसआई करनैल सिंह इंचार्ज सिटी चौकी पातड़ां की टीम ने दो चेन चोर महिलाएं गिरफ्तार की हैं। डीएसपी पातड़ां दलजीत सिंह विर्क ने बताया कि सुरिदर कुमार पुत्र नरसी राम निवासी विकास कालोनी पातड़ां की पुत्रवधु की सोन की चेन जोकि खाटू श्याम मंन्दिर पातड़ां के बाहर खो गई थी, के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गेजो पत्नी घोका निवासी इन्दरा बस्ती सुनाम को नामजद किया और उससे पड़ताल के आधार पर जीतो पत्नी बुध राम और प्रीतो पत्नी सुरजीत सिंह निवासी छाजली रोड सुनाम को नामजद किया। इस मुकदमे की दो आरोपी गेजो और जीतो की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी जेतो कौर ने माना है कि उन्होंने सोने की चेन बेच दी है और रकम उसके पास है। वो रकम 45000 रुपए बरामद कर ली है। इस मामले में तीसरी आरोपी प्रीत कौर की गिरफ्तारी बाकी है।

Exit mobile version