बठिंडा: बीते दिनों गांव कोटशमीर के गुरु द्वारा साहिब से इनवेटर व बैटरियां चोरी करने वाली महिला गिरोह को बठिंडा पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरोह में शामिल 9 महिलाओं के अलावा एक आटो चालक भी शामिल है, जोकि सुबह के समय चोरियां करते है और रात के समय चोरी का सामान आटो रिक्शा में ले जाकर उसे आगे बेच देते है। पुलिस चौकी इंडस्ट्रीयल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपित लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। डीएसपी (ग्रामीण) मंजीत सिंह ने बताया कि थाना सदर बठिंडा पुलिस ने गांव कोटशमीर के गुरु द्वारा साहिब से चोरी हुए इनवेटर और बैटरियां के मामले में कुछ महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जिसकी जांच पुलिस कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि बठिंडा के खेता सिंह बस्ती कच्ची कॉलोनी आदि इलाके से महिलाओं का एक गिरोह कोटशमीर और आसपास के इलाकों में आकर दिन में चोरियां करता है और चोरी का सामान सुनसान और निर्जन स्थानों पर छिपा देता है। ये गिरोह रात के समय अपने आटो रिक्शा साथी के साथ आते हैं और छिपा हुआ सामान को लेकर चले जाते हैं और उसे आगे बेच देते है।
डीएसपी ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीती रात को औद्योगिक पुलिस चौंकी के इंचार्ज ने पुलिस टीम के साथ तलवंडी रोड पर नाकाबंदी करते हुए एक आटो रिक्शा को रोका और उसमें सवार महिला आरोपित रोशनी कच्ची कालोनी गली नंबर 1, सरबती निवासी गली नंबर 1 खेता सिंह बस्ती, गीता निवासी गुरु नानक बस्ती, शांति निवासी गली नंबर 02 खेता सिंह बस्ती, सपना निवासी खेता सिंह बस्ती, कुमारी निवासी कच्ची कालोनी गली नंबर 1 बठिंडा, शम्मी निवासी गली नंबर 2 खेता सिंह बस्ती बठिंडा, आटो रिक्शा चालक राहुल निवासी गली नंबर 3 गुरु नानक नगर सहित गिरफ्तार किया गया।
जिसने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह चोरी करने के बाद सामन छिपते थे और बाद में उसे निकालकर आगे बेचते थे। पुलिस ने आरोपितों से 2 इनवर्टर बैटरी, 1 इनवर्टर, 1 पुराना रेफ्रिजरेटर, 2 सीलिंग पंखे, 2 कार रिम्स बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उनसे चोरी का और भी सामान बरामद होने की संभावना है।