Site icon Dainik Savera Times

मिट्ठापुर रोड पर एक अवैध कालोनी का काम रोका, 6 अवैध दुकानों को किया सील

जालंधर: (पंकज राय )। निगम के बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को एक बार फिर से कैंट हलके में हो रहे अवैध निर्माण और कालोनी पर कार्रवाई की। निगम कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पैक्टर वरिंदर कौर की अगुवाई वाली टीम ने मिट्ठापुर रोड पर करीब 3 एकड़ में बन रही अवैध कालोनी में सड़क बनाने का काम रुकवाया। इसके बाद टीम ने मिट्ठापुर रोड इलाके में ही पड़ते एसएएस नगर में बनी 6 अवैध दुकानों को सील कर दिया। एटीपी ने बताया कि उनको बिल्डिंग बायलॉज के खिलाफ पहले ही दुकानें बनाने के कारण नोटिस दिया जा चुका था, बावजूद इसके सुधर ना करने के कारण सभी दुकानों को सील कर दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक स्टाफ हनी थापर और कमलभान भी शामिल थे।

Exit mobile version