अमृतसर: उपायुक्त अमृतसर साक्षी साहनी ने भगतांवाला कूड़ा डंप पर कचरा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि भगतांवाला कूड़ा डंप पर कचरे को खाद में बदलने का काम जल्द ही फिर से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहली कंपनी के काम छोड़ने के बाद नया टेंडर जारी किया गया था और इसका पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और कुछ ही दिनों में सफल बोलीदाता को आवंटन करके यह काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से कचरा डंपिंग के कारण इस कूड़े के ढेर पर जमा हुए कचरे के पहाड़ को खाद में बदलकर यहां से हटाया जाएगा, जिससे इस क्षेत्न के लोगों को होने वाली समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
उन्होंने बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए आज झबाल रोड स्थित कूड़ा डंप का दौरा करके कचरा प्रबंधन और सफाई कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़े की तुरंत सफाई और पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने इस अवसर पर उपस्थित निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुरिंदर सिंह को निर्देश दिए कि मौसम को देखते हुए शहर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सके। इस अवसर पर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...