Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: दोमोरिया पुल पर दोनों तरफ स्लैब डालने का काम पूरा, गार्डर भी फिट हुए

October 11, 2026

जालंधर: दोमोरिया पुल पर दोनों तरफ स्लैब डालने का काम पूरा, गार्डर भी फिट हुए

जालंधर : दोमोरिया पुल रेल लाइन पर पुराने गार्डरों को हटाकर नए पीएससी स्लैब लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। रेलवे की ओर से पुल के दोनों तरफ स्लैब डाल दिए गए हैं और गार्डर भी फिट कर दिए गए हैं। इसके साथ ही रेलवे लाइन पर चल रहा काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। हालांकि, अंदर की तरफ का रास्ता अभी बंद है, जिससे वहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। काम पूरा होने के बाद रविवार को रास्ता खोले जाने की उम्मीद है।

रेलवे की ओर से रेल लाइन पर काम करने के लिए ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक लिया गया था। इसके चलते पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा था। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें