Workshop Focuses on Quality and Export Opportunities : मोगा। जिला उद्योग केंद्र में कृषि उपकरण और मशीनरी बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों के लिए एक दिवसीय क्षेत्र-विशेष क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें उद्योगपतियों को आधुनिक तकनीक अपनाने, उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने, टेस्टिंग एवं प्रमाणन, गुणवत्ता नियंत्रण, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच और निर्यात के अवसरों के बारे में विशेषज्ञों ने व्यावहारिक जानकारी दी। साथ ही विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं से भी अवगत करवाया गया। विशेषज्ञों ने बदलते बाजार के अनुरूप उत्पादों को बेहतर बनाने और वैश्विक बाजार के लिए तैयार करने पर जोर दिया।
कार्यशाला जिला उद्योग केंद्र, मोगा में आयोजित हुई। इसमें उद्योगपतियों को आधुनिक तकनीक, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, परीक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रमाणन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच, निर्यात के अवसरों तथा विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं संबंधी व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र, मोगा के जनरल मैनेजर सुखमिंदर सिंह रेखी ने उद्योगपतियों और मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे क्षमता निर्माण कार्यक्रम एमएसएमई इकाइयों के लिए बेहद उपयोगी हैं।
इनके माध्यम से उद्योग नई तकनीक अपनाने के साथ-साथ बदलते बाजार की जरूरतों के अनुसार अपने उत्पादों और कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। इस दौरान एफआईईओ के डिप्टी डायरेक्टर विनय शर्मा ने आधुनिक कृषि मशीनरी, विश्व स्तरीय कृषि उपकरण बाजार तथा निर्यात की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उद्योग इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पाद पहुंचाने के लिए जरूरी तैयारियों और निर्यात प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया।
बीआईएस चंडीगढ़ के ज्वाइंट डायरेक्टर शिवम आहूजा ने उत्पादों की जांच, गुणवत्ता नियंत्रण, टेस्टिंग और प्रमाणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) के मानकों तथा उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने उद्योगपतियों के सवालों के जवाब देते हुए उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने, टेस्टिंग एवं प्रमाणन करवाने, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने और निर्यात के लिए तैयारी करने संबंधी जानकारी दी।
कार्यक्रम में कृषि उपकरण क्षेत्र से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों के अलावा विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशनों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर मोगा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपीएस खन्ना, मोगा नॉन पावरलूम एसोसिएशन एवं एसपीवी के अध्यक्ष सुभाष ग्रोवर, महासचिव अजीत पाल सिंह, भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, बलदेव सिंह हूंजन, सुखदेव सिंह, दिलबाग सिंह माधोके सहित अन्य उद्योगपति उपस्थित रहे।

