Site icon Dainik Savera Times

कुश्ती, शतरंज और कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wrestling, Chess and Kabaddi Winners Honoured : अमृतसर। ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत तरनतारन जिले में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 9 ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्साह के साथ भाग लिया। कुश्ती, शतरंज और नेशनल स्टाइल कबड्डी में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थान हासिल किए।

ज़िला खेल अधिकारी सतवंत कौर ने बताया कि अंडर-14 लड़कों की कुश्ती श्रेणी (35 किग्रा) में अमरवीर सिंह ने पहला, जब्बार सिंह ने दूसरा और गुरमुख सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 38 किग्रा भार वर्ग में कीर्तपाल सिंह पहले, मनरूप सिंह दूसरे और हरमनदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 लड़कियों की श्रेणी (43 किग्रा) में अनुरीत कौर ने पहला और सिमरन प्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 46 किग्रा भार वर्ग में जसप्रीत कौर पहले और गुरनाजप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रहीं।

बताया गया कि अंडर-14 लड़कों की शतरंज प्रतियोगिता में रणबीर सिंह ने पहला, गुरवंश शर्मा ने दूसरा और विरान कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कियों में दृष्टि शर्मा पहले, अर्पणप्रीत कौर दूसरे और गुरमन कौर तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-21 लड़कों की श्रेणी में साहिलप्रीत सिंह ने पहला, अरमानप्रीत ने दूसरा और हरमनप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह, अंडर-14 लड़कों की नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में गवर्नमेंट हाई स्कूल टूट ने पहला, ग्राम पंचायत नौशेरा पन्नुआं ने दूसरा और माता गुजरी कॉन्वेंट स्कूल सरहाली ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Exit mobile version