Site icon Dainik Savera Times

आज और कल गर्मी का यैलो अलर्ट, लू के साथ धूलभरी आंधी चलने के आसार

लुधियाना: लू के थपेड़ों वाली गर्मी के बीच मौसम माहिरों ने आज और कल के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। इसमें पंजाब सहित विभिन्न शहरों में लू के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। 21 व 22 जून के लिए कोई भी अलर्ट नहीं है यानि लोगों को लू व चिलचिलाती गर्मी से राहत रहने वाली है। इस बीच बारिश होने की संभावना है क्योंकि पहाड़ों पर एक वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव होने जा रहा है। अगर वह मजबूत रहता है तो पहाड़ों के मैदानी इलाकों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार को भी पूरा दिन धूप निकली। दिन में तेज हवाएं भी चली। इससे दिन का तापमान 2.1 डिग्री की गिरावट के साथ 42.9 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात का तापमान 30 डिग्री सैल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्र 44 व शाम में 19 फीसदी रही।

Exit mobile version