Site icon Dainik Savera Times

Moga : मोगा में आप को मिला धोबी समाज का समर्थन

You have the support of the Dhobi community : मोगा। आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब धोबी समाज से जुड़े रमेश कुमार, रिंकू कुमार, धर्मिंदर और दीपक अपने साथियों सहित पार्टी में शामिल हो गए।

विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आप की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर मोगा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग लगातार पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी का पूरा सम्मान किया जाएगा और सभी को साथ लेकर मोगा के विकास तथा लोगों की सेवा के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण से कार्य किया जाएगा। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग और विश्वास आम आदमी पार्टी को और मजबूती प्रदान करता है।

उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मिलकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए रमेश कुमार, रिंकू कुमार, धर्मिंदर, दीपक सहित उनके साथियों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के नेतृत्व में लोगों की सेवा और मोगा के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वर्कर तथा वालंटियर मौजूद थे।

Exit mobile version