Site icon Dainik Savera Times

बड़ी खबर: कपूरथला में युवा AAP नेता की मौत, कार से शव बरामद

सुल्तानपुर लोधी : कपूरथला (Kapurthala) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के एक युवा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक AAP युवा नेता की पहचान 28 वर्षीय सुखबीर सिंह के रूप में हुई है, जो गांव गिल थाना सदर नकोदर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार वह बीते दिन गांव डल्ला (Sultanpur Lodhi) में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, जिसके बाद उसका शव हलका भुल्लथ में कार से बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद भुल्लथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version