Site icon Dainik Savera Times

घर में घुस रहे युवक को चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला

लुधियाना: कोचर मार्कीट इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर देर रात को घर में घुस रहे युवक को लोगों ने चोर समझकर उसे पीट-पीटकर मार डाला। लोगों ने उस युवक के हाथ रस्सी से बांधकर उस पर जमकर लात-घूंसे मारे। यह घटना देर रात करीब एक बजे के बाद की है। इस घटनाक्र म में मारपीट दौरान घायल हुए युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर उस युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं पाई है, जिसकी सूचना थाना डिवीजन नं. 5 के अधीन पडती कोचर मार्कीट चौकी की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटों तक सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है, जिस कारण वह इतनी मारपीट नहीं सहन कर पाया और उस युवक की मौत हो गई।

जानकारी मुताबिक कोचर मार्कीट में बने घर में युवक ने देर रात करीब एक बजे घर में दाखिल हो रहा था। वहां पर आसपास ही कुछ लोग खड़े थे, जिन्होंने उस युवक को घर में दाखिल होते हुए देखकर उसे रोककर घर में घुसने का कारण पूछा। जब वह युवक घर में दाखिल होने के कारण नहीं बता पाया तब वहां पर मौजूद लोगों ने उसके हाथ बांधकर खंभे से बांधकर उस पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। उसी दौरान कुछ लोगों ने युवक के मुंह पर भी जमकर थप्पड़ जड़े। इसके बाद वह अधिक मारपीट होने के कारण गंभीर रूप से बेसुध हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिस कारण उस युवक के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा सकता। जानकारी मुताबिक इस मामले में पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि उस घर के आसपास रात के समय मौजूद दो से तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है लेकिन इस संबंधी कोई भी पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें-Chandra Grahan 2026: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, सुबह से लागू होगा सूतक काल

Exit mobile version