Site icon Dainik Savera Times

प्रेम संबंध से परेशान युवक ने लगाया फंदा, मौत

Young man hangs himself, dies : मोगा। गांव डाला में प्रेम संबंध साकार न होने से परेशान 21 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर युवती और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना मेहना के प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 21 वर्षीय बेअंत सिंह निवासी गांव डाला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बेअंत सिंह के गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध साकार न होने के कारण वह काफी परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना मेहना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर ज्योति सादिया और उसकी मां फूला देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और बयानों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version