Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पतंग बाजी करने के लिए छत पर बुलाए नौजवान के साथ की मारपीट, मौके पर हुई मौत

January 15, 2024

पतंग बाजी करने के लिए छत पर बुलाए नौजवान के साथ की मारपीट, मौके पर हुई मौत

अमृतसर में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है और लोगों में पुलिस का भी कोई डर देखने को नहीं मिल रहा। अमृतसर से एक ऐसी हे खबर सामने आ रही है। बता दें कि लोहड़ी के दिन फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास के नजदीक संजय गांधी कॉलोनी में एक 22 साल के नौजवान का कत्ल कर दिया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृत्यु नौजवान के परिवारिक मेंबरों ने जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोसियों ने उसे पतंगबाजी करने के बहाने अपनी छत पर बुलाया जिसके बाद कुछ नौजवानों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसी के साथ परिवारिक मेंबरों की ओर से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। बता दें कि नौजवान की पहचान विकास के नाम से की जा रही है।

दूसरी और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस नौजवान की मौत हुई है उसके पड़ोसी बॉबी के घर की छत पर लोहड़ी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा था और पतंग बाजी भी की जा रही थी इसी दौरान कुछ नौजवानों ने मृतक नौजवान को घर की छत पर बुलाया और वहां उसके साथ खूब मारपीट की और उसे मौत के घाट उतार दिया। आगे पुलिस ने बताया कि इस मामले में उन्होंने एक व्यक्ति को भी अपनी हिरासत में लिया है। आगे पुलिस का कहना है की मृत्यक नौजवान के परिवारिक मेंबरों के बयान कलम बंद किया जा रहे हैं जल्द ही दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें