Site icon Dainik Savera Times

मां के साथ मंदिर आई युवती का युवक ने गला रेता, हालत गंभीर

अबोहर : स्थानीय पुरानी फाजिल्का रोड बने जोहडी मंदिर में अपनी मां के साथ माथा टेकने आई एक युवती का वहीं मंदिर में छुपे एक युवक ने तेजधार हथियार से गला रेत दिया। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां उसे प्राथमिक इलाज के बाद रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार ईदगाह बस्ती निवासी अर्शिता पुत्री स्व. राजेश कुमार आयु करीब 22 वर्षीय सुबह सवा 10 बजे के करीब आज अपनी मां के साथ जोहडी मंदिर मे माथा टेकने के लिए आई। इसी दौरान मंदिर में बनी बगीची में छुपे बैठे एक युवक ने युवती को घेरकर उसके गले पर तेजधार हथियार से वार कर गला रेत दिया और फरार हो गया। लडकी की मां ने पडोसियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रैफर कर दिया गया। जिस पर परिवार वाले उसे श्रीगंगानगर ले गए।

इधर सूचना मिलते ही डीएसपी अरूण मुंडन और थाना प्रभारी मौके पर पहुचें और घटनास्थल का जायजा लेते हुए वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच पडताल शुरू कर दी। इधर सूत्रों से पता चला है कि उक्त युवती गौशाला रोड़ पर एक शोरूम पर काम करती थी और पिछले दो दिनों से एक लडका उसे परेशान भी कर रहा था, जिस बारे में शोरूम मालिक ने उसके परिजनों को बताया था।

Exit mobile version