Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

सबसे छोटी उम्र के कौंसलर जसदीप सिंह खन्ना बने नगर कौंसिल नाभा के कार्यकारी प्रधान

November 5, 2025

सबसे छोटी उम्र के कौंसलर जसदीप सिंह खन्ना बने नगर कौंसिल नाभा के कार्यकारी प्रधान

नाभा: पूर्व चेयरमैन और अनेकों बार कौंसलर रहे समाज सेवी अमरदीप खन्ना के बेटे जसदीप खन्ना नगर कौंसिल नाभा में सबसे छोटी उम्र के कौंसलर, जो नगर कौंसिल नाभा के मीत प्रधान के पद पर सेवा निभा रहे थे, को मंगलवार को विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने नगर कौंसिल नाभा का कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया है। विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि अमरजीत कौर साहनी पिछले दो महीनों से इस पद पर सेवा निभा रहे थे लेकिन उनकी ओर से किसी कारण के चलते अपना इस्तीफा दे दिया गया है, जिसके चलते नगर कौंसिल नाभा के मीत प्रधान जसदीप सिंह खन्ना को नगर कौंसिल का कार्यकारी प्रधान बनाया गया है।

जसदीप सिंह खन्ना ने सबसे पहले वाहेगुरू का धन्यवाद करते हुए विधायक गुरदेव सिंह देव मान का धन्यवाद किया कि जिन्हांेने मुझ पर विश्वास कर मुङो इस सेवा का मौका दिया है। उनके पिता अमरदीप खन्ना पूर्व चेयरमैन ने विधायक गुरदेव सिंह देव मान का धन्यवाद किया। इस मौके पर नगर कौंसिल के ईओ गुरचरन सिंह, जतिंदर सिंह खैहरा डायरैक्टर, गुरिंदरपाल खन्ना, जय गोपाल रिटायर्ड इंस्पैक्टर, हर्ष मोबाइल हैप्पी, एडवोकेट ललित कुमार, रोकी, गोची आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- महासचिव शी चिनफिंग के नेतृत्व में ग़रीबी उन्मूलन की ऐतिहासिक गाथा पर पुस्तक प्रकाशित

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें