Site icon Dainik Savera Times

आप का बड़ा संगठन विस्तार; लोकसभा चुनाव से पहले 500 पदों पर नियुक्तियां की

जालंधर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन का विस्तार किया है। आम आदमी पार्टी ने सभी जिलों के लिए संगठानत्मक ढांचे का ऐलान कर दिया है। आप ने 500 के करीब पदों पर एक साथ नियुक्तियां की हैं। सीएम भगवंत सिंह मान और कार्यकारी प्रधान प्रिं. बुधराम तथा नैशनल जनरल सैक्रेटरी-कम-राज्यसभा सांसद डा. संदीप पाठक ने इन नियुक्तियों की घोषणा की है।

पार्टी के कुल 14 विंग स्थापित किए गए हैं और इनके स्टेट प्रधान के साथ-साथ जिला प्रधानों व पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इनमें महिला विंग, यूथ विंग, एससी विंग, बीसी विंग, विमुक्त जाति विंग, ट्रांसपोर्ट विंग, ट्रेड विंग, स्पोर्ट्स विंग, मनोयरिटी विंग, लीलग विंग, किसान विंग, बौद्धिक विंग, एक्स सर्विसमैन विंग, एक्स इंप्लाइज विंग, डाक्टर विंग शामिल हैं।

इन लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी
इस दौरान स्टेट ज्न्वाइंट सैक्रेटरी के तौर पर काजल अरोड़ा, मनदीप कौर रामगड़िया को महिला विंग, एडवोकेट रमेश कपूर, तपिंदर सिंह सोही को लीगल विंग, परमपाल बावा, चंद्र भारद्वाज को ट्रेड विंग, बलदेव सिंह को एक्स इम्प्लाइज विंग, सूबेदार सृजन सिंह को एक्स सर्विसमैन, सुरिंदर शर्मा, हरी चंद बांसल को बुद्धिजीवी विंग तथा बलविंदर को किसान विंग में स्टेट ज्वाइंट सैक्रेटरी लगाया गया है। इसके अलावा मुकेश कुमार बलजिंदर कौर, बारी सलमानी, हंसराज राणा, कर्नल सराई, जस्टिस जोरा सिंह व जेपी सिंह को भी हम जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

पहल के आधार पर संगठन को मजबूत किया
आम आदमी पार्टी को सत्ता में आए दो साल हो गए थे, लेकिन अभी तक जिला स्तर पर सभी इकाइयों का गठन नहीं किया गया था। इस साल लोकसभा, निकाय व पंचायत चुनाव तय है। यह तीनों चुनाव सरकार के लिए भी परीक्षा से कम नहीं है। ऐसे में पार्टी किसी भी तरह के रिस्क के मूड में नहीं। इसलिए पहल के आधार पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया गया है। पार्टी ने बुद्धिजीवी विंग, यूथ विंग,स्पोर्ट्स विंग, महिला विंग, इवेंट इंचार्ज, मीडिया इंचार्ज व सह इंचार्ज पदों पर नियुक्ति की गई है।

Exit mobile version