Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट्रोल पंप पर युवक पर चाकू से हमला, पीड़ित की हालत गंभीर, वारदात CCTV कैमरे में कैद

September 4, 2023

पेट्रोल पंप पर युवक पर चाकू से हमला, पीड़ित की हालत गंभीर, वारदात CCTV कैमरे में कैद

चंडीगढ़ : सेक्टर 38 स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात एक युवक पर 10 से 15 अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया हैं। हमले में पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया हैं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में दाखिल कराया है। पीड़ित की पहचान बंटी (35 वर्ष) निवासी डड्डू माजरा के रूप में हुई है। पीड़ित पर हुआ यह हमला पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

पीड़ित की हालत गंभीर
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गया था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी कमर, पेट, पैर और हाथ पर चाकू से हमला हुआ है। पेट पर चाकू लगने से उसके शरीर के अंदर किसी अंग को चोट बताई जा रही है। इस कारण अभी भी उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस कर रही है छापेमारी
पुलिस मामले में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पेट्रोल पंप से सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में ले लिया हैं। उसके आधार पर आरोपियों को पहचाना जा रहा है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। पुलिस ने रात के समय पहचाने गए कई आरोपियों के घर पर छापेमारी की थी, लेकिन आरोपी घर पर मौजूद नहीं थे।

पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है मामला
पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलुओं की जांच कर रही है। अब तक की पड़ताल में जो सामने आया है उसमें पीड़ित और आरोपियों की पुरानी कोई रंजिश का मामला लग रहा है।मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें