Site icon Dainik Savera Times

कपूरथला में शादी से पहले युवक की आत्महत्या, दो दिन बाद होनी थी शादी

Youth commits suicide before marriage Kapurthala

Youth commits suicide before marriage Kapurthala

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 29 वर्षीय युवा कारोबारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी दो दिन बाद तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और उसी दिन शाम को शगुन की रस्म होनी थी। लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

करण कुमार के रुप में हुई मृतक की पहचान 

मृतक की पहचान करण कुमार (29) पुत्र रमेश कुमार, निवासी शिव कॉलोनी के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, करण कुमार शहर की जोली मार्केट में मनियारी की दुकान चलाता था। वह महिलाओं के श्रृंगार का सामान, कॉस्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने का काम करता था।

घर की तीसरी मंजिल पर गया, फिर नीचे ही नहीं उतरा 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करण अपने घर की तीसरी मंजिल पर गया था। जब काफी समय तक वह नीचे नहीं आया तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। ऊपर जाकर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि, परिवार ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। मृतक के चाचा ने बताया कि धर्मपाल महाजन ने बताया कि करण कुमार का दो दिन बाद विवाह होना था लेकिन विवाह से पहले ही करण यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।

Exit mobile version