Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana News: इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत, परिवार ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

November 11, 2026

Ludhiana News: इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत, परिवार ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब डेस्क: लुधियाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस्लाम गंज स्थित बब्बर क्लिनिक में इलाज करवाने पहुंचे 27 वर्षीय युवक की इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद मौत हो गई। युवक पेट दर्द की शिकायत लेकर क्लिनिक आया था। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने क्लिनिक के बाहर जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया।

छठ पूजा के लिए गांव जाने वाला था राजेश

मृतक की पहचान 27 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। वह मोबाइल फोन रिपेयरिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, राजेश शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।

परिवार ने बताया कि आज सुबह छठ पूजा के अवसर पर राजेश ने ट्रेन से अपने गांव जाना था। इसके लिए उसने यात्रा की तैयारी भी कर रखी थी, लेकिन सुबह अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हो गया।

दर्द बढ़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए इस्लाम गंज स्थित बब्बर क्लिनिक लेकर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि यहां इंजेक्शन लगाने के कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

डॉक्टर से जवाब मांगने पर बदसलूकी का आरोप

मृतक के परिवार की एक महिला सदस्य ने बताया कि राजेश को दो युवक इलाज के लिए क्लिनिक लेकर आए थे। घटना के बाद जब परिवार ने डॉक्टर से पूरे मामले को लेकर बातचीत करने की कोशिश की, तो कथित तौर पर डॉक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की।

महिला ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजेश की मां की मौत भी पहले इसी डॉक्टर के गलत इलाज के कारण हुई थी। परिवार ने इस पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें…

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने परिजनों को मामले की पूरी जांच करवाने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें