Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मामला दर्ज

June 8, 2024

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मामला दर्ज

मलोट। मलोट के गांव शेरगढ़ ज्ञान सिंह वाला में से एक संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। मृतक का शव गांव के श्मशान घाट से बरामद हुआ है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पिता सुरजीत सिंह, चाचा सेवक सिंह और भाई जसमेल सिंह ने बताया कि उनका बेटा जगमीत सिंह (23) नशे का आदी था। परिजनों ने गांव में नशा बेचने वाले दो लोगों का भी जिक्र किया है। शव जमीन से बरामद हुआ है। आशंका है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। मृतक के परिजनों ने यह भी बताया कि गांव में करीब दो दर्जन युवक नशे के आदी हैं। परिजनों ने अपील की है कि गांव के युवकों को नशे की लत से बचाया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें